Uncategorized

जाता हुआ साल गरज-बरस के जाएगा, हो सकती है 3 दिन बारिश, 31 दिसम्बर की रात होगी बर्फीली सर्द

रायपुर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर की देर रात प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है। 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना अगले दिन 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दिन प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह क्रम 29 दिसंबर को भी जारी रहेगा। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में यह बरसात किसानों और सरकार दोनों पर भारी पड़ सकती है। खरीदी व्यवस्था में लगे अधिकारियों को धान को भीगने से बचाने का उपाय पहले से करना होगा। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में भी एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 30 दिसंबर को मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। कुछ क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बरसात हाेगी। बरसात की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। 31 दिसंबर की रात होगी सबसे सर्द 31 दिसंबर को जब मौसम साफ होगा तब दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन रात सामान्य से अधिक ठंडी हो जाएगी। नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में ठंड से बचने के उपाय भी शामिल करने होंगे।

See also  Casinia: Rychlá hra pro nadšence rychlých točení

Related Articles

Leave a Reply