Uncategorized

कोरबा के युवक ने जांजगीर में फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

जांजगीर

एक युवक ने अपने ससुराल जाकर खुदकुशी कर ली है। करीब 4 दिन पहले ही वह कोरबा से अपने ससुराल जांजगीर आया था। रात को वो अपने बच्चों और बीवी के साथ सोया था। अगले दिन शनिवार को उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। युवक ने क्यों सुसाइड किया, इस बात का पुलिस पता लगा रही है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा का बरपाली निवासी पुष्पेंद्र यादव(35) 4 दिन पहले ही अपने सुसराल मिसदा आया था। उसकी पत्नी सीमा की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उसका इलाज नवागढ़ इलाके के ही किसी अस्पताल में चल रहा था। वह सीमा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत था। पुष्पेंद्र सीमा को वापस घर ले जाना चाहता था। मगर उसकी सास छठ बाई अपनी बेटी को भेजने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दामाद और सास में विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि विवाद के बाद पुष्पेंद्र अपनी पत्नी सीमा और 2 बच्चों के साथ सो गया था। सुबह 6 बजे उठकर सीमा काम करने चले गई थी। पता चला है कि जैसे ही वह काम करने चले गई। पुष्पेंद्र ने उसी दौरान कमरे में फांसी लगा ली। सीमा जब कमरे में आई तो वह भी दंग रह गई। पुष्पेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  Chicken Road: Logros Rápidos y Multiplicadores Dinámicos para Jugadores en Movimiento

Related Articles

Leave a Reply