देश

दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी को पहले मारा-पीटा, फिर हाथ-पैर बांधकर मुड़ा दिया सिर

बहराइच

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और उसका सिर मुंडवा दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. नेपाल के रहने वाले अमजद अली ने अपनी बेटी बसीरुन की शादी करीब 5 साल पहले बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम समोखन निवासी साजिद साईं के साथ की थी. आरोप है कि साजिश शुरू से ही दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित कर रहा था. अमजद अली ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग थी.

अमजद अली ने कहा कि मांग ना पूरी कर पाने के कारण उसकी बेटी को 5 सालों से लगातार यातनाएं दी जा रही हैं. कई बार समझौता कराकर वह बेटी को लाकर उसके ससुराल छोड़ गए, लेकिन अब तो उसके पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने बताया कि उसकी बेटी को पहले मार पीट कर यातनाएं दी, फिर उसके सिर को मुंडा दिया गया.

See also  छत्तीसगढ़: सेक्स रैकेट का फर्दाफास.. जिस्मफरोशी के बाजार में गिरफ्तार महिला ने अपनी बेटी को भी नही छोड़ा

वहीं, पीड़ित महिला ने बताया कि वह इंसाफ के लिए थाने गई लेकिन उसे वहां इंसाफ नहीं मिल सका, उसकी पीड़ा को ठीक से सुने बिना उसे और उसके पिता को बैरंग वापस कर दिया गया. अब उसने इंसाफ के लिए पुलिस अधीक्षक की चौखट पर दस्तक दी. इस मामले पुलिस क्षेत्राधिकारी जंगबहादुर यादव ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply