देश

ऑनर किलिंग: दलित समुदाय के लड़के के साथ रिलेशन में थी बेटी, पिता ने गला घोंटकर मार डाला

एक पिता को बेटी का दलित समुदाय के साथ रिलेशन में रहना इतना नागवार गुजरा की उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में माता-पिता दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है।

मैसूरु

कर्नाटक के मैसूरु में ऑनर किलिंग एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता को 17 साल की बेटी का दलित समुदाय के लड़के साथ रिलेशन में रहना इतना नागवार गुजरा की उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला पेरियापटना तालुक के कागगुंडी गांव का है। बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज की छात्रा वोक्कालिगा समुदाय की थी और वह पड़ोस के गांव में दलित समुदाय के एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। बेटी और लड़के के बीच रिश्ते को लेकर परिवार नाखुश था। परिवार ने अपने कई बार अपनी बेटी से उस लड़के के साथ दूरी बनाने को कहा था। जब उसने अपने माता-पिता की बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेंक दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर मैसूरु के एसपी चेतन ने कहा, ‘दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लड़की वोक्कालिंग समुदाय से थी और लड़की दलित समुदाय से है।’ वहीं, घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

See also  Big News: वन क्षेत्रपाल परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग से मांगा जवाब

Related Articles

Leave a Reply