छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरा में भिड़ंत, दोस्तों के साथ लौट रहे नायब तहसीलदार सहित तीन की मौत, एक घायल

कवर्धा

नेशनल हाईवे 30 में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नायब तहसीलदार और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना रायपुर जबलपुर मार्ग, चिल्फी से 6 किमी आगे ग्राम पगवाहि के पास की है। ट्रक आरजे 11 जीबी 2212 और शासकीय वाहन बोलेरो सीजी 02 जी 6666 की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई। इसमे बोलेरो सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नायब तहसीलदार सतीश कृशान बोड़ला में पदस्थ थे। वे अपने दो दोस्तों के साथ सुबह घूमने के लिए धवाईपानी गए थे। वापस आते वक्त बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दुर्घटना में आबकारी विभाग का वाहन चालक चंदन घायल है। करीब एक घंटे तक शव वाहन में ही फंसा रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

थाना प्रभारी के अनुसार राहगीरों की सूचना के बाद चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृृतक नायब तहसीलदार कहां के रहने वाले थे अभी इसकी शिनाख्त की जा रही है। मृतकों के शव को मरच्यूरी में रखा गया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल वाहन चालक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply