जांजगीर चांपा

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, साइकिल स्टैंड में लटकी मिली लाश

जांजगीर-चांपा

स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक ने सक्ती नगर के संतोषी टॉकीज साइकिल स्टैंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम पप्पू साहू बताया जा रहा है, जो 20 साल का था। वो सक्ती के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी।

See also  एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी : सीएम साय ने युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी शुभकामनाएं

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। प्रधान आरक्षक सक्ती थाना कमल किशोर साहू ने बताया कि परिवार से बातचीत करने पर पता चला है कि युवक अक्सर नशा करके इधर-उधर पड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि घर में लड़ाई-झगड़ा या प्रेम प्रसंग जैसा कुछ भी नहीं पाया गया है।

See also  गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से की गंदी हरकत, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, वो दोपहर 4 बजे के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। इधर संतोषी टॉकीज के साइकिल स्टैंड में किसी ने उसकी लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कर्ज से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में ही ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। पप्पू साहू ने 10वीं तक की पढ़ाई की है और वो बेरोजगार था।

See also  एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी : सीएम साय ने युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply