छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट गिरोह के दो सदस्य बिहार से गिरफ्तार, कई मामलों का हो सकता है खुलासा

जांजगीर चाम्पा। छतीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा पुलिस अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार  के कटिहार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें की यह गिरफ्तारी शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई ढाई लाख रुपये की लूट की घटना की जांच के दौरान की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर जांच की। जिसमें करीब 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान पहचान कर पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की मूवमेंट को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। 

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान दीपक यादव उम्र 36 साल और अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव उम्र 28 साल के रूप में की गई। बता दें, दोनों आरोपी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, बिहार के रहने वाले हैं।

See also  महिला सचिव के साथ बंद कमरे में पकड़ाया कांग्रेस नेता: गुस्साए लोगों ने जमकर की पिटाई, जुलूस निकालकर पहुंचाया थाना

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर सहित विभिन्न जिलों में कुल 7 मामलों में करीब 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस अब अन्य जिलों में दर्ज मामलों से भी आरोपियों की कड़ी जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

आरोपी बैंक के अंदर प्रवेश कर पैसे निकालने आए महिलाओं और बुजुर्गों की रेकी करते थे। इसके बाद उनका पीछा कर सुनसान या भीड़भाड़ वाले स्थान पर मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पीड़ितों को भ्रमित करने और अफरा-तफरी पैदा करने के लिए आरोपी केंवाच पाउडर का उपयोग करते थे, जिससे लोग घबराकर अपनी पकड़ ढीली कर देते थे और आरोपी आसानी से रकम लेकर फरार हो जाते थे।

See also  बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 12 यात्री घायल, घना कोहरा बना हादसे की वजह

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 बाईक, 4 फर्जी आधार कार्ड , 3 कीपैड मोबाइल फोन, केंवाच पाउडर
10,500 नकद शामिल हैं। ये वाहन बिहार से चोरी कर लाए गए थे और उन पर फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply