छत्तीसगढ़रायपुर

बेटे ने पिता को फावड़े से मार डाला:नशे के लिए पैसे नहीं देने पर घसीट-घसीटकर पीटा; भाई पर भी किया अटैक

रायपुर में एक युवक ने अपने पिता को घसीट-घसीटकर पीटा इसके बाद फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्से में आकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के जौंदी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक जब बेटा अपने पिता को घर से बाहर घसीटकर लाया तो बीच बचाव करने आए अपने बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

नशा करने के लिए आरोपी ने पैसे मांगे थे

जानकारी के मुताबिक इंद्र उर्फ रिंकू साहू मंगलवार की रात अपने घर पहुंचा। उसके पिता कमल नारायण साहू बिस्तर पर लेटे हुए थे। तभी उसने नशा करने के लिए पैसों की मांग की। कमल नारायण ने पैसे देने से मना कर दिया और उससे नशा छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर वो गुस्सा गया और विवाद करने लगा।

See also  रहस्यमयी बीमारी : उल्टी-दस्त, हाथ-पैर में सूजन और सांस लेने में तकलीफ से 8 ग्रामीणों की मौत 

फावड़े से सिर पर मारा

आरोपी रिंकू ने बहसबाजी के बाद घर में रखे फावड़े से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमला जोर से किया गया था लिहाजा, कमल नारायण के सिर से खून निकलने लगा। तड़पते हुए वह जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर पर दो से तीन वार किए हैं।

बीच-बचाव करने आए बड़े भाई को भी मारा

अपने छोटे भाई को रोकने के लिए बड़ा भाई रेखराज साहू भी कमरे के बाहर आया। आरोपी ने गुस्से में उस पर भी हमला किया। जिसमें रेखराज साहू भी घायल हो गया। घर वालों ने दौड़कर आसपास से मदद मांगी। इसके बाद घायल रेखराज को नवापारा स्थित अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

See also  छत्तीसगढ़: पुलिस के सामने 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply