छत्तीसगढ़

NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर ठगी का आरोप : रेत खदान- कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत 

रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उनके भाई तथा चाचा के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सिप्ला कंपनी की एजेंसी के साथ रेत खदान तथा डीकेएस कैंटीन का ठेका दिलाने का झांसा देकर 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है। ठगी की शिकायत दो माह पूर्व 25 जुलाई को की गई थी। 

नीरज के साथ उनके भाई दीपक तथा चाचा इंद्रासन के खिलाफ पुरानी बस्ती, बंधवापारा निवासी राजू सोनकर ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उससे 4 अक्टूबर 2023 से मई 2025 के बीच रकम ली है। राजू ने आरोप लगाया है कि काम नहीं होने पर उसने दीपक से पैसे वापस मांगे तो उसने अपने पद की धौंस दिखाते हुए रकम लौटाने से इंकार कर दिया।

See also  जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल: परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, आदिवासी समाज ने बुलाई बड़ी बैठक

नीरज के भाई दीपक से संपर्क करने पर बताया कि,  राजू के साथ उनके चाचा का प्लाटिंग का ज्वाइंट काम था। इस संबंध में उनके बीच पैसों की आपस में लेन-देन होती थी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के भाई के अनुसार, उनका राजू के परिवार के साथ घरेलू संबंध रहा है। आरोपों को लेकर उनका कहना है, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि राजू ने किनके कहने पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply