छत्तीसगढ़

बीजापुर में आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, ब्लास्ट में घायल युवक को किया जिला अस्पताल रेफर

बीजापुर

जिले में नक्सलियों के कथित तौर पर लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से विस्फोट में 22 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल ग्रामीण के दाहिना पैर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है और बायां पैर में भी गंभीर चोटें आई है. जवानों ने चिन्नागेलुर कैम्प लाकर घायल ग्रामीण का उपचार किया है, जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए घायल को बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

IED की चपेट में आया ग्रामीण : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया, “घायल ग्रामीण माडवी नंदा छुटवाई गांव के स्कूलपारा का निवासी है, जो अपने निजी ट्रैक्टर से तर्रेम की ओर जा रहा था. छुटवाई और गुण्डम के बीच तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोका, जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. माडवी पेशाब करने के लिए सड़क के किनारे चला गया. इसी दौरान नक्सलियों के लगाये गए प्रेशर IED बम में उसने अनजाने में पैर रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया और उसके पैरों में गंभीर चोटें आई है.”

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

नक्सली बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़कों, निर्माणाधीन सड़कों और कच्ची पटरियों पर आईईडी लगाते है. रविवार को बीजापुर के तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां सुरक्षाबल के जवान सुरक्षा के लिए तैनात हैं. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ही IED लगाई थी. पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाए आईईडी की चपेट में ग्रामीण आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस के अनुसार, पिछले दो महीनों में बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोटों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply