छत्तीसगढ़

हाईवे पर स्कार्पियों की ठोकर से युवक की मौत, अलग-अलग हादसे में 4 घायल

जगदलपुर

अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत और 4 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा गीदम-जगदलपुर NH-63 पर हुआ। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियों की ठोकर से एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मारडूम इलाके में भी दो कार की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गीदम की ओर आ रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक को गीदम वनोपज जांच नाका के पास स्कॉर्पियों ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में मड़से गांव के रहने वाले युवक महेश वेक (18) की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृत युवक के शव को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक युवराज सिंह भास्कर (21) को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद फौरन मारडूम थाना के जवान पहुंचे और सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पतला लेजाया गया। उधर, जगदलपुर-बारसूर मार्ग में शनिवार को ही दो कारों में आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें एक महिला समेत कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायल बारसूर की तरफ से जगदलपुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच मारडूम थाना क्षेत्र इलाके में बारसूर घाटी के ​​​​​​अंधे मोड़ में दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद फौरन मारडूम थाना के जवान पहुंचे और सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल लेजाया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेजी: 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

Related Articles

Leave a Reply