छत्तीसगढ़

2000 से अधिक बीएड कैंडिडेट्स को दोबारा मिलेगी सरकारी नौकरी:17 से काउंसलिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 हजार से अधिक बीएड क्वालिफाइड सहायक शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (लैब) में एडजस्ट किया जाएगा। काउंसलिंग 26 जून तक SCERT रायपुर में होगी।

एडजस्टमेंट के आदेश के 7 दिनों के भीतर शिक्षकों को अपने नए स्कूलों में ज्वाइनिंग लेनी होगी। इन शिक्षकों की 29 जिलों के 103 डेवलेपमेंट ब्लॉक के 1,520 स्कूलों के खाली पदों के लिए काउंसिलिंग की जाएगी।

See also  SIR फॉर्म भरने का अंतिम दिन आज: अगर आपने अब-तक नहीं भरा, तो करना होगा ये काम

काउंसलिंग में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर इन जिलों को शामिल नहीं किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों और सीमावर्ती ब्लॉकों के स्कूलों को प्राइमरी तौर पर सलेक्शन के लिए लिस्टेड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply