छत्तीसगढ़रायपुर

आरंग मॉब लिंचिंग केस: SIT ने दूसरे आरोपी राजा अग्रवाल को देवरी से पकड़ा

रायपुर। मवेशी काराबारियों को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। हत्या के आरोप में दूसरे आरोपी राजा अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है, जो झलप का रहने वाला था और घटना के बाद राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र देवरी में रिश्तेदारों के घर छिपा बैठा था। इसी मामले में हर्ष मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

आरंग इलाके में जून के पहले सप्ताह में मवेशी लेकर जा रहे तीन लोगों को भीड़ ने तस्करी के संदेह में बुरी तरह पीटा था। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर निवासी 23 साल के चांद मिया की घटनास्थल पर मौत हो गई थी और कुछ दिनों के अंतराल में सद्दाम और गुड्डू खान ने भी दम तोड़ दिया था। मामला काफी संवेदनशील था, जिसे देखते हुए एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में गठित 14 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। शनिवार को बैजनाथपारा निवासी हर्ष मिश्रा को ग्राम बोरसी में पकड़ा गया था और रविवार को राजा अग्रवाल को देवरी से गिरफ्तार किया गया है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

मुस्लिम समाज ने किया था प्रदर्शन

इस मामले में मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। उनके द्वारा पुलिस पर घटना को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस की कार्रवाई मामले में जारी है, इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना बनी हुई है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply