छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

जांजगीर-चांपा। जिले से दिनदहाड़े चोरी और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रहौद क्षेत्र में एक ज्वैलरी दुकान को चार युवकों ने निशाना बनाया। घटना 19 मार्च की सुबह करीब 7 बजकर 58 मिनट की बताई जा रही है, जो दुकान और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों युवक गेट के रास्ते दुकान में घुसते हैं। दुकान खाली होने का फायदा उठाकर एक युवक चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन उठा लेता है। इसी दौरान दुकान संचालक सुदीप गुप्ता घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी सीढ़ी के पास खड़े युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

घटना यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने घर के अंदर मौजूद महिला के साथ भी बर्बरता की। एक युवक महिला के बाल खींचते हुए और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। महिला दया की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे और उसे कमरे में ले जाते नजर आए।

See also  ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, आज खुलेगा कचना ओवरब्रिज, CM साय करेंगे लोकार्पण

दुकान के अंदर लगे दूसरे सीसीटीवी में दिखता है कि आरोपियों ने सुदीप गुप्ता को जमीन पर पटककर पीटा और करीब 3 मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

See also  सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Related Articles

Leave a Reply