छत्तीसगढ़

किसान सम्मेलन: CM भूपेश बघेल बोले- चरवाहा की आय नौकरी पेशा से अधिक, बढ़ा रकबा और किसानों की संख्या

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसान सम्मेलन में राज्य भर से आए किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में बीते तीन सालों में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ खेत का रकबा भी बढ़ा है। यह इसलिए हो पाया क्योंकि अब किसानों को विश्वास हो गया कि किसानी भी लाभदायक है। हमारी परंपरा को हमने अर्थ से जोड़ा। आज छत्तीसगढ़ में चरवाहा की आय किसी नौकरी पेशा से अधिक हो गई है। हमारी प्राचीन परम्परा को लेकर हम संकोच न करें उन्हें हम आगे बढ़ाए। सीएम नेअ आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में लोगों को अपनी परम्परा और संस्कृति से फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब लोग यहाँ गौरवान्वित महसूस करते हैं। हमने कचरा इकट्ठा करने को भी अर्थ से जोड़ा है। अब यहां कचरा इकट्ठा करने वालों को रोजगार मिला है तो साथ ही कचरा प्रबंधन में मदद मिल रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरी बार स्वच्छतम प्रदेश का अवार्ड लिया।

See also  यूपी के युवक ने बिलासपुर की रहने वाली युवती को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply