छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग को हसिया से काट डाला:सरे बाजार युवक ने किए कई वार; जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत से था गुस्सा

बिलासपुर में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हसिया से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में ये वारदात हुई है। घटना के बाद पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी बाजार चौक की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक गणपति कौशिक (65 वर्ष) और आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक (24 वर्ष) के पिता कल्लू कौशिक के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि चिंटू ने गणपति की सरे बाजार हत्या कर दी।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

पंचायत में नाकाम हुई सुलह की कोशिश

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर कई बार पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद बढ़ी रंजिश

जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज कौशिक ने गणपति कौशिक की जमीन के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत भी हुई। जांच के बाद कुछ समय पहले तहसीलदार ने अवैध कब्जे पर बने मकान को ढहा दिया था। इसी की वजह से मनोज गणपति से रंजिश रखने लगा था।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

सरे बाजार हसिया से बुजुर्ग काट डाला

बताया जा रहा है कि गणपति बाजार गया था, इसी दौरान मनोज ने अपनी चखना दुकान के पास वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल बिल्हा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply