छत्तीसगढ़

डिस्मेंटलिंग के दौरान भरभराकर गिरा स्कूल का छत, मलबे में दबने से 3 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

बालोद। जिले के रनचीराई थाना क्षेत्र के राहुद गांव में सोमवार को जर्जर स्कूल भवन तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की छत गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव में पुराने हो चुके स्कूल भवन को डिस्मेंटल किया जा रहा था। इस काम के लिए पांच मजदूर छत पर चढ़कर तोड़-फोड़ कर रहे थे। इस दौरान अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

घायलों को तुरंत गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply