छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

रायपुर। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा आगामी अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. यह भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं व आठवीं) पदों के लिए चयन किया जाएगा.

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था. ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे. रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है. भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है.

See also  महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान

रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर +91-0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply