छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 18 की मौत, सीएम ने जताया दुख

कबीरधाम

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में आज दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें से 18 लोगों की मौत की हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं। पिकअप में करीब 25 से अधिक लोग सवार थे। कुकदूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे।

जिस सड़क में यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।

हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।

See also  बिलासपुर से छूटी ट्रेन रायपुर में भी नहीं रुकी, 140 की स्पीड से सीधे दुर्ग में हुई स्टॉप, पता चला कि पटरी का परीक्षण चल रहा था...

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि कवर्धा में मजदूरों से भरा वाहन पलटने से 18 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है।

पिकअप में सवार थे लगभग 25
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है।

See also  पति की लंबी उम्र के लिए जिस दिन पत्‍नी ने रखा था व्रत, उसी दिन कर दी उसकी हत्‍या

हादसे में 17 महिलाओं की मौत
हादसे में 17 महिलाओं और एक पुरुष की मौत की एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है। ये लोग आज तीसरे दिन तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे। गांव का ही पिकअप वाहन था। वहीं चार लोग घायल हैं जिनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल है।
इन लोगों ने गंवाई हादसे में जान
1-मीराबाई
2-टीकू बाई
3-सिरदारी
4-जनियाबाई
5-मुंगिया बाई
6-झंगलो बाई
7-सियाबाई
8-किरण
9-पटोरीन बाई
10-धनैया बाई
11-शांति बाई
12-प्यारी बाई
13-सोनम बाई
14-बिस्मत बाई
15-लीलाबाई
16-परसदिया बाई
17-भारती
18-सूक्ति बाई

ये हुए घायल
मुन्नी बाई
धानबाई
ममता
गुलाब सिंह
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपाली में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पिकअप वैन की सड़क दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है। दुर्घटना में असमय काल कलवित हुए श्रमिकों एवं बैगा आदिवासियों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक की इस घड़ी में हम सब की संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। ॐ शांति:।

See also  बजट से छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी मायूस, बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपाली में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पिकअप वैन की सड़क दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है।

दुर्घटना में असमय काल कलवित हुए 15 श्रमिकों एवं बैगा आदिवासियों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply