देश

रूस के मून मिशन को झटका, लूना अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर हुआ क्रैश; लैंडिंग में आई थी तकनीकी खराबी

नई दिल्ली

रूस के मून मिशन को झटका लगा है। चांद पर उतरने से पहले ही लूना-25 क्रैश हो गया है। जर्मनी के डीडब्ल्यू न्यूज ने रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आज सुबह ही पता चला था कि लैंडिंग में तकनीकी खराबी आई थी।

सुबह आई थी तकनीकी खराबी
बता दें कि आज सुबह ही रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना 25 (Luna 25 Crash) में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी। ये खराबी उसके चांद की कक्षा बदलने के दौरान आई थी।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

कक्षा बदलने में रहा था असफल
लूना-25 को सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था। इसके लिए लैंडिंग से पहले कक्षा बदली जानी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदली जा सकी। बता दें कि 1976 में तत्कालीन सोवियत संघ के दौरान लूना-24 मिशन के लगभग पांच दशकों बाद पहली बार 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया। इसने चंद्रमा पर पहुंचने के लिए अधिक सीधा रास्ता अपनाया है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

डिबूस्टिंग में दोनों बार सफल रहा चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल
एक ओर लूना अपने मिशन में फेल हो गया है, तो दूसरी ओर भारत का चंद्रयान तेजी से चांद पर लैंड होने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। बता दें कि चंद्रयान-3 की दूसरी डीबूस्टिंग (गति घटाने की प्रक्रिया की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद यान को और निचली कक्षा में उतारा जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करेगा।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply