देश

अमेठी: बॉयफ्रेंड ने किया रेप, अब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव; थाने में बिलख पड़ी लड़की

अमेठी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां समुदाय विशेष का एक युवक 18 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया. करीब एक महीने तक उसके साथ रेप किया और अब घर लौट कर घर आया तो उसके ऊपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा. आरोपी के चंगुल से छूट कर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचारों के लिए न्याय की गुहार की है. पुलिस ने भी पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के ढेमा बाजार का है. यहां रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी युवक भी यहीं का रहने वाला है. पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी उसे बहला फुसला कर घर से भगा ले गया था. करीब एक महीने तक आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अब उसे लेकर घर लौटा तो अपने घरवालों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा है. पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

See also  Janjgir-champa धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

आरोपी के घर से भागकर अपने घर पहुंची पीड़िता
इस बीच मौका पाकर युवती शौच के बहाने घर से निकली और भागकर अपने माता पिता के घर आ गई. यहां उसने अपना दर्द अपनी मां के सामने बयां किया और फिर परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची. यहां पीड़िता ने आरोपी और उसके घर वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस को एक महीने पहले ही शिकायत दी थी, लेकिन अब तक पुलिस मामले की जांच के नाम पर उसे दौड़ाती रही है. पुलिस ने अब केस दर्ज किया है.

Related Articles

Leave a Reply