जांजगीर चांपा

Janjgir-champa धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

जांजगीर-चाम्पा
धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 299 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समाजिक व्यक्तियों के द्वारा धार्मिक भावना के भगवा ध्वज को रस्सी से पेड़ एवं खंभा में बांधा गया था। जिसको दोनों आरोपियों के द्वारा दिनांक 20.7.25 को सुबह धार्मिक भगवा ध्वज को निकाल कर फेंक दिया और भगवा ध्वज बंधा पेड़ को काट दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 20.07.25 को थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 308/25 धारा 299 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
धार्मिक भावनाओं की आस्था को ठेस पहुंचाने की मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

Related Articles

Leave a Reply