रायपुर

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, 24 घंटे में डामरीकरण शुरू करने का दिया अल्टीमेटम

रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें 53 लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सूची में कई विधायकों के नामों में बदलाव भी किया गया है। वहीं रायपुर दक्षिण की बात करें तो दूधाधारी मठ के ट्रष्टी राम सुंदर दास को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके बाद लगातार कांग्रेस नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच कन्हैया अग्रवाल ने अब आमरण अनशन की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन को 24 घंटे में डामरीकरण शुरु करने का अल्टीमेटम दिया है। पुरानी बस्ती में डामरीकरण की मांग लेकर अनशन की चेतावनी दी है।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पुरानी बस्ती- लाखे नगर, सदर बाजार में खस्ताहल सड़कों से लोग काफी परेशान हैं। पुरानी बस्ती लाखे नगर रोड में धूल और गड्ढों से परेशान हैं। जिसे डामरीकरण की मांग लेकर अनशन की चेतावनी दी है।

See also  छत्‍तीसगढ़ में आज से मानसून सत्र, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में राष्‍ट्रगीत और राजगीत से शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply