रायपुर

रायपुर में हत्या, हत्‍यारे ने सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचला, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर

राजधानी रायपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां हर दिन वारदात की खबरें आ रही है। ताजा मामला रायपुर के कमल विहार इलाके का है। यहां बदमाशों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्‍यारे ने भारी वस्तु से अधेड़ के सिर और चेहरे को कुचलकर हत्या कर दी। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। हत्‍यारा नया धमतरी रोड स्थित कमल विहार गेट के पास झाड़ियों में हत्या कर मौके से फरार हो गया। हत्‍या की घटना के बाद के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्‍थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना मुजगहन थाना इलाके का है।

See also  2+2.. 4 ही होता है.. 1 लाख बार पूछने पर भी ये नहीं बदलेगा, ढाई-ढाई साल फॉर्मूले को खारिज कर सीएम बघेल ने दिया बयान

Related Articles

Leave a Reply