छत्तीसगढ़

राहुल गांधी बोले- सरकार चलाने के दो तरीके, एक गरीबों की मदद, दूसरा अदाणी की मदद

कांकेर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि किसान की जेब मे पैसा आता है उस पेसा का इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है मकान खरीदता है। राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हमने हाफ किया कि आपके जेब मे पैसा आए। बीजेपी के लोग कहते है पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं अच्छा ओबीसी की सरकार चलाते है तो जाती गणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात क्यो नहीं करते। आज के हिंदुस्तान में जितनी भागीदारी ओबीसी वर्ग की होनी चाहिए नहीं है, देश के ओबीसी युवाओं को ये बात छुपाना चाहते हैं।

See also  सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की आफत में जान

सरकार अदाणी के लिए काम करती है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की, मजदूरों की, बेरोजगारों की मदद करती है। उनकी (भाजपा ) सरकार अदाणी की मदद करती है। खदान अदाणी को दिए जाते हैं पोर्ट अदाणी को दिए जाते हैं। जम्मू कश्मीर जाइए सेब का बिजनेस अदाणी के हाथ में है। बाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासी, दलितों के लिए काम करते हैं। राहुल ने आगे कहा कि हम मनरेगा लाए उन्होंने बेकार बताया।

सरकार चलाने के दो ही तरीके- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं किसी भी सरकार को देखो दो ही तरीके होते हैं। एक तरीका सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका गरीब लोगों की मदद करो। यही दो तरीके हैं तीसरा तरीका कोई नहीं है।

See also  नकली कट्टा और धारदार हथियार लहराकर दबंगई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर दमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी जो वादे किए है उनको हम पूरा करेंगे। खुशी से मैं कहता हूं जिस काम को बीजेपी ने कहा था नहीं किया जा सकता उसको दो घंटे में पूरा किया गया।

सीएम ने भाजपा पर बोला हमला
प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने भाषण की शुरुआत की। सीएम बघेल ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और पूर्व की रमन सिंह की सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। टीएस बाबा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गये कार्यों का बाखान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से दोबारा कांग्रेस को वोट देने की बात कही।

See also  बलौदा के सुल्तान नार में मतदान अधिकारियों का भव्य स्वागत, मतदान अधिकारी हुए अभिभूत

Related Articles

Leave a Reply