छत्तीसगढ़

कवर्धा में मृतक साधराम यादव के परिवार से मिले धीरेंद्र शास्त्री, ढाई लाख रुपये दिया कैश

कवर्धा

बागेश्वरधाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री तीन दिवसीय कवर्धा दौरे पर हैं. कवर्धा में 28, 29 और 30 जनवरी को उनका कथा वाचन है. रविवार को कथा खत्म करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री लालपुर हत्याकांड में मृत साधराम यादव के घर पहुंचे और परिवार वालों से जमीन पर बैठकर मुलाकात की.

मृतक साधराम के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री: कवर्धा के लालपुर में साधराम यादव की हत्या का मुद्दा प्रदेश में छाया हुआ है. बीते 25 जनवरी को कवर्धा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने हत्या के मास्टरमाइंड अयाज खान के घर पर बुलडोजर चलवाया जिसके बाद कांग्रेस ने न्यायपालिका के मामले में कार्यपालिका के हस्तक्षेप का आरोप लगाया था. शुक्रवार को धीरेंद्र शास्त्री भी साधराम यादव के परिवार वालों से मिलने पहुंचे.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

धीरेंद्र शास्त्री ने परिवार की मदद की: बागेश्वरधाम साधराम यादव के बेटे और पत्नी से मिले और बातचीत की. घर के अंदर मृतक के बेटे और पत्नी से जमीन में बैठकर घटना के संबंध में चर्चा की. इस दौरान बाबा ने परिवार से भरण-पोषण के संबंध में भी पूछा. परिवार ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है. शास्त्री ने वहां मौजूद अपने भक्तों को मृतक परिवार को आर्थिक सहायता करने को कहा. 2 लाख 51 हजार रुपये कैश साधराम के परिवार को दिया गया. साथ ही परिवार को कहा कि “हम खुद भी अपने कथा मंच से लोगों को आप लोगों की आर्थिक मदद करने की अपील करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री ने कवर्धा के प्रसिद्ध प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. इस दौरान बाबा के दर्शन करने सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

साधराम यादव की हुई थी हत्या: 21 जनवरी को साधराम यादव की लाश लालपुर नर्सरी के पास पड़ी मिली. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी से नाखुश परिवार वालों ने आरोपियों की फांसी की मांग और उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद 25 जनवरी को कवर्धा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने हत्या के मास्टरमाइंड अयाज खान के घर पर बुलडोजर चलाया.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply