छत्तीसगढ़

रायपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रुक्मणि ध्रुव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि, दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल, अभनपुर पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति बेहद सरल स्वभाव के थे और इस तरह की वारदात से पूरा गांव सदमे में है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply