कोरबा

सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला और लूट, दिनदहाड़े हुई वारदात से दुकानदारों में आक्रोश

कोरबा

शहर के एक ज्वेलर्स शॉप के संचालक पर हमला करते हुए अपराधियो ने दिनदहाड़े लूट की है। यह पावर हाउस रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई है। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारी आक्रोशित हैं। पुलिस के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं। घटना आज दोपहर की है। पावर हाउस रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक पर शॉप में घुसकर जानलेवा हमला करते हुए लुटेरों ने लूट की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। व्यापारियों में खासा आक्रोश है। आपको बता दें कि इस वारदात से लक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक की हालत बेहद नाजूक है। आरोपियों ने प्राणघातक हमला किया है।

See also  गुजरात में आफत बनकर बरस रही बारिश, बाढ़ से हालात, स्कूल बंद, IMD का डराने वाला अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply