देश

गुजरात में आफत बनकर बरस रही बारिश, बाढ़ से हालात, स्कूल बंद, IMD का डराने वाला अलर्ट

सूरत

गुजरात में बारिश का कहर ने हालात बदहाल कर दिए हैं और आज यानी मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है. मंगलवार को सभी प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. भारी बारिश के चलते 3 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को गुजरात में 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात में पिछले 24 घंटों में कुल 251 तालुका में बारिश हुई है जिसमें सबसे ज्यादा 14 इंच बारिश मोरबी के टंकारा में दर्ज की गई है. राज्य के मोरबी जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है और मालिया मियाना तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया है. खिरसरा गांव में जलभराव से लोग परेशान हैं और कई लोगों ने आवागमन के लिए जेसीबी का सहारा लिया है. कच्छ में पानी के तेज बहाव में कई भैंसें बह गईं. किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम तैयार है

See also  लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक को 18 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- दोषी दया का पात्र नहीं

वलसाड़ के NDRF इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि औरंगा नदी का पानी हनुमानबागडा और वलसाड़ का सड़क संपर्क रोक दिया है. इस दौरान एक गर्भवती महिला को बचाया गया. महिला की मेडिकल इमरजेंसी थी. एनडीआरएफ खाने पीने का सामान बांट रही है.

वहीं सूरत में तापी नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण फ्लड गेट बंद किया गया. इसके साथ ही फ्लड गेट बंद होने के कारण बारिश का पानी पूरे क्षेत्र में जमा हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply