कोरबा

वेव पूल में नहाने के दौरान दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर पीटा

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में वेव पूल में नहाने के दौरान दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली सी बात बढ़ते-बढ़ते बड़े झगडे में तब्दील हो गई। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि, दो महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर पीट रही हैं। कार में भी तोड़फोड की गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन इसकी शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। मामला CSEB चौकी थाना क्षेत्र का हैं। देखिए वीडियो –

आए दिन होता है विवाद, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग नहाने और गार्डन घूमने जाते हैं। रविवार को पूल में नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्ष हाथपाई पर उतर आए। बताया जा रहा है कि, वेव पूल में अक्सर विवाद होते रहता है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि, कुछ ही दूरी पर CSEB चौकी भी है। इसके बावजूद इसके लगातार घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि, नगर निगम की ओर से संचालित वेव पूल में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता है।

एक लड़की के लिए लड़कों में झगड़ा

वही कुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर में कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को लेकर युवकों के दो गुट शनिवार की देर रात आपस में भिड़ गए। विवाद सुलझाने के नाम पर एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को घर बुलाया, और बातचीत विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है ।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि, रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर शनिवार को तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गए है, जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकयात मिलते पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply