छत्तीसगढ़

भिलाई में सौतेला पिता और सगी मां ने 4 साल के मासूम को इतनी पीटा कि पेट की फट गई अतड़ियां, मौत

भिलाई

भिलाई में एक महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर अपने ही 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. दोनों पति पत्नी ने लात घूसों से बच्चे के पेट में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.

सौतेला पिता बच्चे के साथ हमेशा करता था मारपीट: मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है. महिला का नाम गायत्री साहू है उम्र 28 साल है. आरोपी पुरुष का नाम मनप्रीत सिंह है उम्र 26 साल है. 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा. गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहते थे. लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था. लगातार मारपीट के कारण उसके मकान मालिक ने उससे घर खाली करवा दिया. इसके बाद वे लोग शंकर नगर कुम्हारी में किराये पर रहने लगे. वहां भी सौतेला पिता बच्चे के साथ मारपीट करने लगा.

See also  रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, नेशनल हाइवे पर बिखर गए शरीर के चिथड़े…

सगी मां ने दूसरे पति के साथ बच्चे को लात घूसों से पीटा: 31 जनवरी की रात को आरोपी मां और पिता दोनों ने बच्चे की बहुत पिटाई की. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई. बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.

See also  रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में बवाल: दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और लूट, वारदात CCTV में कैद

पेट की अतड़ियां फटने से बच्चे की मौत: सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्चे के पेट की अतड़ियां फटने का खुलासा हुआ जिससे उसकी मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) अभिषेक झा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी माता पिता को हिरासत में ले लिया गया है. उन पर 201, 302, 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

See also  रफ्तार का कहर… मोहला-मानपुर में कार पलटी, 10 घायल, बिलासपुर में कार और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत

Related Articles

Leave a Reply