छत्तीसगढ़

मोबाइल चोरी के शक में दबंगों ने नाबालिग को बांधकर पीटा….वीडियो वायरल… FIR दर्ज

​​​​​​​सूरजपुर

घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है यहां मोबाइल चोरी के शक में 17 साल के किशोर को बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान वह मोबाइल चोरी करने की बात से इनकार करता रहा, लेकिन आरोपी उस पर कबूल करने का दबाव बनाते रहे। किशोर का कहना था कि उसे रास्ते में मोबाइल पड़ा मिला था। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। गणेशपुर निवासी 17 साल का किशोर 23 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे सिलिफिली के उत्तम की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय इलाके में रहने वाला संजय दास अपने दोस्त के साथ पहुंच गया। आते ही उसने किशोर से मोबाइल के बारे में पूछना शुरू कर दिया। फिर वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि संजय दास ने अपने खेत में ले जाने के बाद किशोर के हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मछली खाने की बर्बर सजा:सरकारी तालाब से मछली चोरी का शक; दबंगों ने पेड़ से बांधकर 2 बच्चों सहित 8 आदिवासियों को डंडे-लात से पीटा, 35-35 हजार रुपए का जुर्माना

See also  जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही : डायलिसिस के दौरान घंटों अकेला छोड़ दिया गया मरीज, फर्श पर बहता रहा खून

वारदात के दौरान आरोपी संजय दास के दो दोस्त भी साथ थे। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपी गालियां देते हुए बार-बार किशोर से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल करने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान करीब एक-डेढ़ घंटे तक खेत में ही किशोर को बंधक बनाकर रखा गया। जब किशोर ने चोरी की बात स्वीकार नहीं की तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

किशोर ने पुलिस को बताया कि वह 20 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे मामा के घर से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में संजय दास के मकान के पास उसे एक मोबाइल पड़ा मिला। वह मोबाइल उठाकर घर ले गया। वहां ऑन किया तो पैटर्न लॉक लगा था। मोबाइल नहीं खुला तो अगले दिन दुकान पर ले गया और लॉक खोलने के लिए देकर लौट आया था। उसने मोबाइल की चोरी नहीं की। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाया और वायरल किया।

See also  नदी में एनीकट पार करते समय पैर फिसलने से टीचर समेत 3 लोग डूबे

Related Articles

Leave a Reply