छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रेमी को चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट….बाईक सवार तीनों आरोपी दबोचे गये

महासमुंद
शुक्रवार देर रात नशे की हालत में प्रेमिका के घर का दरवाजा पीट रहे युवक की हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया था। घटना को तीन युवकों ने सीने में चाकू मार युवक को लहूलुहान कर सड़क पर छोड़ दिया था। इस घटना को देख प्रेमिका भी घर की दूसरी मंजिल से कूद गई। उसका पैर टूट गया। पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी रोहित यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव का पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। रोहित शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवती के घर के बाहर हंगामा करते हुए दरवाजे पर लात मार रहा था। साथ ही युवती को बाहर भेजने के लिए शोर मचा रहा था। यह देखकर आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने रोहित से मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने चाकू निकाल लिया और रोहित के सीने में मार दिया। चाकू लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया। यह देख बाइक सवार युवक भाग निकले। इसके बाद परिजन रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

रोहित को लहूलुहान हालत में उसकी प्रेमिका ने भी घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपियों जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply