छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुँची चांपा पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र सिवनी गांव के कोरबा रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोरबा की ओर से आ रही एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। वाहन में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया।पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। वाहन चालक सुरक्षित है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

See also  Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा

Related Articles

Leave a Reply