कोरबा

एटीएम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी करने की कोशिश

कोरबा

कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे अंतर्गत कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की है। वही बताया जा रहा है कि चोर एटीएम की दीवार तोड़कर भीतर पहुंचे व काफी देर तक मशीन को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों कि माने तो पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना में आईडीबीआई बैंक का शाखा संचालित है। जहा एटीएम लगा हुआ है ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात के समय एटीएम को बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही बताया गया कि उक्त एटीएम में करीब ढाई लाख रुपए रखे गए थे।

इधर प्रतिदिन की तरह बुधवार को कर्मचारी बैंक और ATM बंद कर घर चले गए थे। जिसके बाद गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर एटीएम के पीछे दीवार पर पड़ी, जहां दीवार टूटा नजर आ रहा था। जिसके बाद उक्त घटना कि जानकारी शाखा प्रबंधक सुमीत केरकेटा को दी इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचकर देखा तो एटीएम में सेंधमारी की गई थी। शातिर चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ने की बहोत कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्रबंधक ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया तो उसमें तड़के 4.45 बजे तक चोर एटीएम मशीन के पास खड़े नजर आए।

See also  दत्तक ग्रहण केंद्र में मासूम से बेरहमी, प्रोग्राम मैनेजर ने बच्चों को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल

Related Articles

Leave a Reply