छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

जांजगीर चांपा जिले के गांव बनाहिल के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पामगढ़,बिलासपुर,अकलतरा मुख्य मार्ग पर पानी के समस्याओं को लेकर 1 घंटे से चक्का जाम किया गया है। ग्रामीणों को समझाइस देने के लिए नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू और मुलमुला थाना प्रभारी सहित 4 पुलिस कर्मी पहुंचे हुए हैं। मामला अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार,,जनपद पंचायत अकलतरा क्षेत्र के गांव बनाहिल के ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट की समस्या के समाधान को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया,कई बार आवेदन भी दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में 15 दिनों से जल स्तर नीचे चला गया है जिससे पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रही है। वही वार्ड 2,3,4 के निजी और सार्वजनिक बोर हैंडपंप का पानी सुख चुका है। जिससे गांव के लोगो को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वही आने वाले समय में भरी जल संकट होगी।

See also  Big News: सातवें वेतनमान में 5 तो छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि

ग्रामीणों के कई बार समस्याओं से अवगत नहीं करने के बाद आज बुधवार की सुबह से पामगढ़,बिलासपुर को जाने वाली मुख्य मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बर्तन,बाल्टी सहित अन्य बर्तनों को लेकर चक्का जामकर नारे बाजी करने लगे है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है।

चक्का जाम होने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू और मुलमुला थाना प्रभारी अपने 4 आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइस दे रहे है। फिलहाल ग्रामीण पानी समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply