छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, बस्तर में 43 नक्सलियों ने एसपी के सामने किया सरेंडर

सुकमा

जिले में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। 43 नक्सलियों ने एसपी सुनील शर्मा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान वहां सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी मिली है कि सुकमा में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान के अंतर्गत 43 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में नक्सलियों ने एसपी सुनील शर्मा के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

See also  अगवा किये गए ठेकेदार की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा, इलाके में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply