रायपुर

गार्ड मर्डर कांड में सनसनीखेज खुलासा : बेटा और भतीजा मार रहे थे मां देख रही थी, पत्नी के चरित्र पर संदेह ने ले ली जान

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर 3 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बीते 24 मई को टाटीबंध ब्रिज के पास एक नाले में चंगोराभाठा निवासी कल्याण यादव की लाश मिली थी। कल्याण आमानाका इलाके के एक ट्रक गैरेज में गार्ड था। लाश गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में पाई गई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को बॉडी के सिर और कान में चोट के निशान मिले थे। शक था कि, हत्यारे ने किसी भारी और धारदार समान से उस पर वार किया, जिससे मौत हो गई। फिर लाश को नाले में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल जा रहा है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पत्नी और साली के साथ करता था विवाद

पुलिस ने बताया कि, कल्याण अपनी पत्नी रोहिणी यादव और शादीशुदा साली के चरित्र पर शंका करता था। इसे लेकर अक्सर घर में कई बार लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी पत्नी अपने नाबालिग बेटे के साथ अलग रहती थी। मृतक की साली रानी यादव अपने परिवार के साथ भिलाई में रहती थी। उसके बेटे आदित्य यादव को जब यह बात पता चली कि कल्याण यादव उसकी मां के कैरेक्टर को लेकर गलत बात करता है, तो उसने भी मारपीट की थी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

नाले में मिली थी गार्ड की लाश

पुलिस को पता चला कि वे दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। मृतक की पत्नी रोहणी ने अपने भतीजे आदित्य यादव और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरी हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए आदित्य ने खुर्सीपार भिलाई से दो नाबालिग लड़कों को भी बुलाया। उसने इन लड़कों हत्या में मदद करने के बदले 50 हजार रुपए देने की बात कही। वारदात वाले दिन कल्याण की पत्नी अपने बेटे के साथ के ओवर ब्रिज पर चढ़ गई। फिर वहां से पति का मर्डर होते देखने लगी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू और पत्थर से कल्याण को मार डाला। फिर उसकी लाश नाले में फेक कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर मृतक की पत्नी और उसके नाबलिग बेटे, भतीजे और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply