खेल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: अफगानिस्तान सुपर-12 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है. ग्रुप-1 से अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. मंगलवार को श्रीलंका के हाथों मिली हार अफगानिस्तान को भारी पड़ी और उसका सपना टूट गया. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सुपर-12 स्टेज अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच रही है. मंगलवार को अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का कोई चांस नहीं है. श्रीलंका के हाथों अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार मिली, जिसके साथ ही उसका बोरिया-बिस्तर बंध गया. अफगानिस्तान को इस बार सीधा सुपर-12 में एंट्री मिली थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान ने अभी तक 4 मैच खेले, इसमें उसे 2 में हार मिली है जबकि 2 मैच बारिश की वजह से धुल गए. ऐसे में अफगानिस्तान को 2 प्वाइंट मिले, जो कि मैच धुलने के वजह से ही मिले. अब उसका एक मैच बचा है, अगर वह जीत भी जाती है तो कुल प्वाइंट की संख्या 4 ही होगी. यानी अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस नहीं है और आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही होगा. (साभार आज तक)

See also  अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 में समीप के 13 ग्रामों को किया गया शामिल

Related Articles

Leave a Reply