छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के स्काई ऑटोमोबाइल्स में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है. आग लगने से इलाके में दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा है. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.

See also  कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने के प्रयास में लगे है. सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है. फ़िलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

Related Articles

Leave a Reply