देश

‘मैं स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि…’, NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

नई दिल्ली

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी ने फिर एक बार भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और दूसरी ओर NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा में एक ही एग्जाम सेंटर से 6 स्टूडेंट मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं और कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं, जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है.

(साभार abp न्यूज़)

राहुल गांधी ने कहा कि ये शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की साजिश से निपटने के लिए कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था. हमने अपने मेनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था.

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

राहुल बोले- युवाओं की आवाज को दबने नहीं दूंगा

राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाऊंगा. युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है – INDIA उनकी आवाज को दबने नहीं देगा.

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

Related Articles

Leave a Reply