छत्तीसगढ़रायपुर

घर से चोरी हुए 63 लाख रुपए, जमीन सौदे से मिली रकम पर करीबी के हाथ साफ करने की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम रवेली में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है. संयुक्त परिवार में घटित घटना में किसी परिचित या करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है.

मुजगहन थाना अंतर्गत ग्राम रवेली में निवासरत सोनकर परिवार को जमीन सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे. इस पैसे को घर के दीवान में रखा था. इसमें से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है चोरों को पता था कि पैसा कहां रखा गया है.

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था. दस दिन पहले थाना में सूचना दी गई कि एक करोड़ से भी अधिक रकम रखे थे, उसमें 62 लाख से भी अधिक रकम चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया था.

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

एएसपी ने बताया कि अब फिर से एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से पैसा चोरी किया गया, वहां और ज्यादा पैसा था. घर में बहुत से लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply