छत्तीसगढ़

झीरम घाटी मामले में बयान देकर बुरे फंसे विकास तिवारी, कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया, शो कॉज नोटिस किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया है। विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी। इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का उल्लंघन माना गया।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी किया है। पार्टी के अनुसार, झीरम घाटी कांड की जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर है और कांग्रेस इसे पीड़ित परिवार एवं प्रदेश की जनता के साथ मिलकर उजागर करने में जुटी है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

देखें नोटिस

हालांकि, विकास तिवारी का यह कदम पार्टी लाइन के विपरीत माना गया और वरिष्ठ नेताओं के नाम मीडिया में जोड़ने के कारण यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना गया। इस कारण उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

Related Articles

Leave a Reply