छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ’जनदर्शन’, 27 जून से होगा शुरू…मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है. यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी. साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे. इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे.

जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे. मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे. जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है.

See also  मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह, राजस्व तथा खाद्य विभाग के 2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु

Related Articles

Leave a Reply