छत्तीसगढ़

एक बार फिर सवारियों से भरी पिकअप पलटी : 10 से ज्यादा लोग थे सवार, घायलों को इलाज के लिए भेजा

कवर्धा

कवर्धा में एक बार फिर सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। वाहन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के घुंटरकुंडी गांव का है।

कवर्धा में ही पिकअप वाहन हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। वे लगातार मालवाहक वाहनों में सवारी ढो रहे हैं। परिवहन विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ये घटनाएं किसी बड़े हादसे की ओर संकेत दे रहे हैं।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

पिकअप के 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से हुई थी 19 मौतें

उल्लेखनीय है कि, 20 मई सोमवार को कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि घायल हुए 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

एक साथ 19 शवों का किया गया था अंतिम संस्कार

इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मंजर बेहद ही भयावह था। एक साथ 19 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply