छत्तीसगढ़

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदल देता है. अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि अभी तक दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है. पूरा मामला कोरबा जिले का है।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की है और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर नई शादी की तैयारी करने लगता है.

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में लंबित है. इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है. पीड़िता का आरोप है कि यह न केवल उसके साथ विश्वासघात है, बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन है.

महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply