छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में महिला टीआई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने मांगे थे रुपए

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगने पर महिला थाने की प्रभारी वेदवती दरियो को एसीबी ने शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया प्रीति बंजारे ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के लिए महिला थाने में संपर्क किया था। इसके लिए महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो ने उनसे 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। बाद में दोनों के बीच 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

शुक्रवार को सुबह प्रीति बंजारे पैसे लेकर महिला थाने पहुंची लेकिन, वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया और शाम को पूरे पैसे लेकर आने को कहा। इसी दौरान ACB की टीम को इस बात की सूचना मिली और उन्होंने वेदवती दरियो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

See also  मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या:- कान में डाल रखा था एयर बर्ड, आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी RPF पुलिस

ACB ने टीआई वेदवती दरियो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply