छत्तीसगढ़रायपुर

अब नहीं हो पाएगी बिजली चोरी, लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर… रिचॉर्ज खत्म तो बिजली हो जाएगी गुल

लोगों ने अब तक अपने जीवन मे मोबाइल रिचार्ज और टीवी रिचार्ज किया होगा. लेकिन अब लोगों को मोबाइल और टीवी के अलावा बिजली भी रिजार्च करानी होगी. इसके बाद ही घरों में रोशनी आएगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) में स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो गया है. विभाग पहले चरण में डेढ़ लाख लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयार में है. ये स्मार्ट मीटर ठीक उसी तरह काम करेंगे जैसे एक स्मार्ट फोन काम करता है. लोग अब अपने इस स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

चोरी रोकने के लिए अब स्मार्ट मीटर

कहा जा रहा है छत्तीसगढ़ बिजली विभाग ने बिजली की बढ़ती खपत और चोरी को रोकने के लिए इस तरह का फैसला लिया हैं. जो अनावश्यक बिजली की खपत पर लगाम लगाने में भी कारगर होगा. रिचार्ज के दाम भी प्रति यूनिट बिजली के दाम के बराबर ही होंगे. कांकेर जिले में लगभग डेढ़ लाख घरों में पहले इस मीटर को लगाया जा रहा है. साथ ही 4 हजार ट्रांसफर में भी यह मीटर लगाने का कार्य जारी है. अब तक 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि रिचार्ज ख़त्म होते ही बिजली ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी.

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त करेंगे जारी, 65 लाख महिलाओं को फायदा

किया जा रहा है सर्वे

बिजली विभाग अक्टूबर तक सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की बात कह रहा है. जिसके लिए सर्वे भी किया जा रहा है. अब यह देखने वाली बात होगी कि आखिर जनता को बिजली बिल की लंबी कतार से राहत मिलती है या स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के जेब पर भारी पड़ने वाला है.

Related Articles

Leave a Reply