छत्तीसगढ़

बिना बताए घर से निकले पति-पत्नी का शि‍वनाथ नदी के किनारे मिला नरकंकाल

नांदघाट

नांदघाट-तरपोंगी रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे शिवनाथ नदी में रविवार को पति-पत्नी का नरकंकाल मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं स्वजनों ने नरकंकाल के शरीर पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त मृतक चवन लाल साहू (55) ग्राम मरका थाना नवागढ़ और उसके पत्नी मृतका गौरी साहू (48) वर्ष के रूप में की है। प्रार्थी अनुज साहू ने पुलिस को बताया कि उसकेमाता-पिता 15-16 अगस्त के दरमियानी रात को बिना बताए घर से कही चले गए थे। प्रार्थी ने 17 अगस्त को गुमसुदगी की शि‍कायत नवागढ़ थाना में दर्ज कराया था। स्वजन अपने स्तर से बुजुर्ग दंपत्ति केतलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं रविवार को तरपोंगी के रास्ते नदी के किनारे-किनारे ढूंढते हुए आ रहे थे। तभी नांदघाट गैस गोदाम के पीछे शिवनाथ नदी में दोनों मृतक दंपत्ति के नरकंकाल दिखाई दी। जिसकी सूचना स्वजनों ने पुलिस को दी गई।

See also  ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे अलर्ट! जारी किया नया सर्कुलर, डबल लॉकिंग अरेंजमेंट को लेकर निर्देश

Related Articles

Leave a Reply