छत्तीसगढ़

असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की एक जांच टीम पर गंभीर आरोप लगने के बाद असम में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां गुवाहाटी पहुंची चार पुलिसकर्मियों की टीम को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह टीम छत्तीसगढ़ में दर्ज डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस की जांच के लिए असम गई थी।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

आरोप है कि टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा, लेकिन उनमें से दो को पैसे लेकर छोड़ दिया, जबकि तीसरे आरोपी को तब तक हिरासत में रखा गया जब तक कथित तौर पर पूरी रकम नहीं मिल गई। मामला तब सामने आया जब रिहा किए गए संदिग्धों ने दिसपुर थाना पहुंचकर छत्तीसगढ़ पुलिस पर पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया।

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

शिकायत के बाद असम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआती पूछताछ के बाद सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया, लेकिन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर फिर बुलाया जाएगा। इस घटना ने अंतर-राज्यीय साइबर क्राइम जांच की कार्यप्रणाली और पुलिस महकमे की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply